IMD Alert: उत्तर भारत के इन राज्यों में मिलेगी गर्मी से राहत, अगले दो-तीन दिन बारिश के आसार

नई दिल्ली, 26 जून: ग्लोबल वार्मिंग की वजह से पूरे देश को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। साथ ही इसका असर मानसून पर भी काफी हद तक पड़ता है। पिछले कुछ दिनों से यूपी, बिहार और दिल्ली भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दी है, जिसके तहत अगले दो-तीन दिन तीनों राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Recommended Video

    Bihar: Deputy CM Renu Devi के सरकारी आवास और विधान मंडल के परिसर में घुसा पानी | वनइंडिया हिंदी
    बिहार में ऐसा रहेगा मौसम

    बिहार में ऐसा रहेगा मौसम

    मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड के आसपास चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic rotation) जैसी स्थिति है, जिस वजह से बिहार में अगले दो-तीन दिनों में बारिश की संभावना है। हालांकि सभी जिलों में एक साथ बारिश की संभावना से इनकार किया गया, क्योंकि स्थानीय प्रभाव से बने बादलों को मजबूत मौसमी सिस्टम नहीं मिल पा रहा है। वहीं बिहार के साथ चक्रवात झारखंड में भी अपना असर दिखाएगा। जिस वजह से वहां पर भी अगले दो-तीन दिन बारिश होगी।

    यूपी में ऐलो अलर्ट

    यूपी में ऐलो अलर्ट

    पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है। जिस वजह से बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धाथनगर, गोण्डा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, रायबरेली, अमेठी, प्रयागराज, सोनभद्र समेत कई जिलों में शुक्रवार से ही रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है, जो अभी एक-दो दिन और चलेगा। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऐलो अलर्ट जारी कर दिया था।

    दिल्ली का क्या है हाल?

    दिल्ली का क्या है हाल?

    राजधानी दिल्ली का भी गर्मी से बुरा हाल है। हालांकि दो दिनों से उसके कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी वहां पर झमाझम बारिश हुई। उम्मीद जताई जा रही है कि राजधानी में जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून आ सकता है। वहीं चक्रवात की स्थिति के चलते अगले तीन दिनों में छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी मध्य प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है। साथ ही कुछ जगहों पर बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+