Weather Forecast: भारत के 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट, अगले 24 घंटे में क्या करवट लेगा मौसम?
Weather Forecast: भारत में मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक बारिश के चलते नदियां उफान है। कोसी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में नेपाल की ओर से छोड़े गए पानी के चलते बिहार के कई इलाके जलमग्न हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। वहीं आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले महीने यानी सितंबर के पहले सप्ताह तक बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है। आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के चलते भारत के 9 राज्यों में कई जगहों पर हल्की से भारी बारिश की संभावना है।
महाराष्ट्र और गुजरात में लगातार बारिश का दौर जारी है। इसके अलवा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के भी कई जिलों में बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। तेज बारिश के चलते धान की फसलों को नुकसान हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने 30 सितंबर को भी कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आज 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 सितंबर को असम मेघालय, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकड़ और गोवा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु और केरल में बारिश का अलर्ट है।
वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पूर्वोत्तर के सभी सात राज्यों में 2 से 5 अक्टूबर के बीच भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।
यूपी- बिहार में चार दिनों से बारिश
पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछल हफ्ते से बारिश का क्रम जारी है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 25 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। जबकि बिहार के सीतामढी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, पटना और जहानाबाद में आज हल्की से मध्यम स्तर बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।
गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई जगहों पर बारिश
30 सितंबर को पश्चिम बंगाल, बिहार, विदर्भ, दक्षिण मध्य प्रदेश, उत्तरी कोंकण और गोवा तथा दक्षिण गुजरात के उप-हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश होने की आशंका है। खासकर उन स्थानों में जहां भारी बारिश का अनुमान है, वहां लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने ताजा अलर्ट में कहा है कि गुजरात राज्य के आणंद, बोटाद, खेड़ा और वडोदरा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, गुजरात के इन क्षेत्रों में 15 मिमी/घंटा तक रिकॉर्ड की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications