आज का मौसम: दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश ने बढ़ाई सर्दी, लोगों की मुश्किल बढ़ी
कड़ाके की ठंड के बीच बारिश और आंधी-तूफान ने दिल्ली में सर्दी और बढ़ा दी है। लगातार दूसरे दिन दिल्ली में बारिश हुई, जिसकी वजह से पारा और नीचे गिर गया है। बुधवार की सुबह भारी बारिश की वजह से दिल्ली में कई जगह पर जलभराव देखने को मिला।
एक तो पहले से ही कड़ाके की ठंड की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, उसपर से बारिश और जलभराव की वजह से समस्या और भी बढ़ गई। मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश की संभावना जाहिर की थी। साथ ही गुरुवार को भी बारिश की संभावना जाहिर की गई थी।

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि दिल्ली की ओर से बादलों का एक पैच आगे बढ़ रहा है जोकि दिल्ली के कई इलाकों में बारिश कर सकता है, इसके साथ ही तेज हवाएं और तूफान की आ सकता है।
मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि रोहतक और झज्जर से होता हुआ दिल्ली की ओर एक पैच आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने कहा कि हरियाणा के रोहतक और झज्जर की ओर से दिल्ली की ओर से एक और पैच बढ़ रहा है जोकि अगले 2-3 घंटों में कुछ जगहों पर बारिश, तेज आंधी-तूफान ला सकता है।
दो पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार को दोपहर में दिल्ली में कई इलाकों में बारिश देखने को मिली थी। आरके पुरम, सफदरगंज, आईएनए मार्केट, सराय काले खां, लोधी कालोनी में बुधवार को बारिश हुई थी।
मौसम विभाग की ओर कहा गया कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी बारिश हो सकती है। क्षेत्रीय मौसम विभाग की ओर से दिल्ली के कुछ इलाकों मुंडका, पंजाबी बाग, जफरपुर, नजफगढ़, द्वारगा, दिल्ली कैंट, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट में बारिश की संभावना जाहिर की गई थी।
#WATCH | Delhi: Rain lashes parts of the national capital.
— ANI (@ANI) February 1, 2024
(Visuals from ITO, shot at 5:20 am) pic.twitter.com/cY2NOwFJ85
इस बीच जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बल्टिस्तान, मुजफ्फरबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी अगले पांच दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश और आंधी तूफान देखने को मिल सकता है। इससे पहले मौसम विभाग की ओर से कहा गया था कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में सहित उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्र में 31 जनवरी को बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications