Weather Update: दिल्ली में उमस बढ़ाएगी मुश्किल, कई राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट
Weather Update: मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में मानसून कि विदाई हो सकती है। हालांकि कुछ राज्यों में बारिश कि सिलसिला अभी जारी है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में लोगों को उमस की वजह से काफी दिक्कत हो रही है। पिछले कुछ दिन बारिश नहीं होने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। आज दिल्ली में अधिकतम पारा 36 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
साथ ही अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में बारिश की उम्मीद नहीं है। लिहाजा लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिलने की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि 4 अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा, इसके बाद हल्के बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश के फिलहाल कोई आसार नहीं हैं।

पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि आज असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बहुत अधिक बारिश हो सकती है, इन सभी राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं केरल और तमिलनाडु में अधिक बारिश हो सकती है, यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी-बिहार का हाल
उत्तर प्रदेश, बिहार में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश अब रुक गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। लखनऊ, सीतापुर, गोरखपुर में आज हल्की बारिश की संभावना है. वहीं बिहार की बात करें तो यहां हल्की बारिश की संभावना है।
इस वर्ष 7.6 फीसदी अधिक मानसून बारिश
इस वर्ष मानसून काफी अच्छा रहा है, देशभर में 934.8 एमएम बारिश हुई है जोकि सामान्य से 107.6 प्रतिशत है। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में 7.6 फीसदी अधिक बारिश हुई है।
मध्य भारत में 19 प्रतिशत, दक्षिण में 14 फीसदी, उत्तर-पश्चिम में 7 फीसदी, पूर्वोत्तर में 14 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अक्तूबर माह में देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications