Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी-लू से नहीं मिलेगी राहत, बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट
Weather Update: देश में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब,चंडीगढ़ में आने वाले 4-5 दिनों में फिलहाल किसी भी तरह की राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग की ओर से कहा गया हैकि अगले 4-5 दिनों तक उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा।
उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी और लू का एक तरफ जहां प्रकोप जारी है तो दूसरी तरफ मौसम विभाग की ओर से पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अपने फोरकास्ट में कहा कि पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में अगले 4-5 दिन में भीषण बारिश हो सकती है।

आने वाले दिनों में दिल्ली और एनसीआर में पारा गिरने के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली और एनसीआर में आने वाले दिनों में अधिकतम पारा पहले की तरह बरकरार रहेगा। इस हफ्ते भी पारा गिरने की कोई संभावना नहीं है।
दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम पारा 45-47 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। जबकि उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान में भी पारा 45-47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। कानपुर में पारा 47.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि 13 से 17 लू के बीच उत्तर प्रदेश में तेज गर्म हवा और लू का प्रकोप रहेगा। बिहार, झारखंड में 13-15 जून के बीच लू का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ हिस्सों में 13-17 जून के बीच लू चलने की संभावना है। भीषण लू की वजह से कुछ हिस्सों में 16-17 जून को हालात और भी बदतर हो सकते हैं।
पिछले हफ्ते महाराष्ट्र और गोवा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिली थी। पश्चिम बंगाल में भी बारिश देखने को मिली है, जिसकीवजह से तीस्ता नदी का जल स्तर बढ़ गया है। वहीं लैंड स्लाइड कीवजह से सिक्किम में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच लोग लापता हो गए।












Click it and Unblock the Notifications