Weather Update: अभी नहीं मिलने वाली भीषण गर्मी से राहत, मानसून का करना होगा इंतजार

Weather Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी से फिलहाल लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। दिल्ली और उत्तर भारत के तमाम राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है और लू के थपेड़ों ने जीना मुहाल कर रखा है। वहीं मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि अगले पांच दिन तक किसी भी तरह की राहत नहीं मिलने वाली है।

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगी और यूपी में पांच दिन तक लू चलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि भारत के अधिकतर क्षेत्रों में तापमान में बदलाव की फिलहाल कोई संभावना नहीं है।

weather

उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में 14 से 18 जून तक लू चलेगी। बिहार, झारखंड और उत्तराखंड में 14-18 जून तक लू चलेगी। इन क्षेत्र में रह रहे लोगों से अपील की गई है है कि वह अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें और सावधानी बरतें।

मानसून को लेकर मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि अगले 4-5 दिनों के अंदर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी की ओर मानसून बढ़ रहा है। इन जगहों पर गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

वहीं दिल्ली की बात करें तो यहां आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और बूंदाबांदी के साथ आंधी-बिजली गिरने के आसार हैं। लेकिन सतही हवाओं के चलते लू की स्थिति बनी रहेगी। फिलहाल तापमान में गिरावट के कोई संकेत नहीं हैं। दिल्ली में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो शनिवार को यहां अधिकतम पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। तेज धूप और लू का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग की मानें अगले 4-5 दिन बाद यहां पारा कुछ नीचे जा सकता है। 19-20 जून को हल्की बारिश की संभावना है। प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से राहत के लिए मानसून का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+