Weather News: जानिए आज के मौसम का हाल, कैसा रहेगा दिल्ली, राजस्थान, यूपी और बिहार में मौसम?
Weather Update News: दिल्ली में मार्च की शुरुआत बारिश के साथ हुई। ऐसे में बारिश के बाद से दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। जिसके चलते सुबह और शाम के वक्त दिल्ली में हल्की सी ठंड का एहसास हो रहा है।
इस बीच उत्तरी भारत का भी हाल कुछ ऐसा ही है। पहाड़ों पर फिर से बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जिसक चलते एक बार फिर दिल्ली का मौसम पलटेगा। हालांकि दोपहर के वक्त तेज धूप से लोगों को थोड़ा परेशान कर रखा है। ऐसे में आज (10 मार्च) के मौसम का हाल?

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में एक बार फिर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के रविवार से लेकर 12 मार्च तक दिन में बादल छाए रहेंगे, जबकि 13 मार्च को बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है। वहीं तेज हवाओं के चलने के कारण 10 मार्च तक प्रदूषण का स्तर सामान्य रहेगा। आज मौसम का मिजाज थोड़ा बदलता हुआ नजर आएगा।
जानिए यूपी के मौसम का हाल
वहीं उत्तर प्रदेश का मौसम भी नॉर्मल रहने वाला है। दिन में तेज धूप निकलने की वजह से दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी हवाओं के चलने की वजह से रात में हल्की ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के लास्ट तक यूपी के अधिकतम तापमान में इजाफा होने से गर्मी बढ़ने के आसार हैं।
राजस्थान में बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज
राजस्थान की बात करें तो आज मौसम का मिजाज थोड़ा बदल सकता है। कमजोर विक्षोभ के प्रभाव से 10 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि बारिश होने की संभावना नहीं है।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसारनए पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान के कई हिस्सों में रविवार को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश होने का अनुमान नहीं है।
बिहार में सर्दी का आलम
इधर, बिहार के मौसम में हर दिन कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके तहत 9 से 13 मार्च तक फिलहाल तेज ठंड हवा चलेगी। जिसका असर लोगों के स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है। ऐसे में सुबह शाम गर्म कपड़े पहनने की सलाह जारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications