Weather Update: हल्की बारिश से आज मिल सकती है राहत
दिल्ली में चिलचिलाती धूप की वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन मौसम विभाग की ओर से संभावना जाहिर की गई है कि बारिश, बूंदाबांदी और तेज हवाओं से आज लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि गर्मी हर रोज धीरे-धीरे बढ़ रही है। लेकिन आने वाले दिनों में इससे राहत के आसार कम नजर आ रहे हैं।
दिल्ली में अगले एक हफ्ते के मौसम के हाल की बात करें तो यहां 20 अप्रैल तक बादल छाए रहने की संभावना है। 21 अप्रैल को तेज सतही हवाएं चलने के आसार हैं। 22 अप्रैल को आंधी और बारिश की संभावना जाहिर की गई है।

देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। पिछले 24 घंटो में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तर कर्नाटक में हल्की बारिश देखने को मिली है। उत्तर-पूर्व भारत में भी हल्की बारिश देखने को मिली है। गर्मी और लू की बात करें तो सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ इलाकों में लू से लोगों की जनजीवन प्रभावित हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में बारिश और बर्फबारी की संभावना जाहिर की गई है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश में 18 अप्रैल से 21 अप्रैल के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना जाहिर की गई है। जबकि उत्तराखंड में 18 और 19 अप्रैल को बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
पंजाब, हरियणा और दिल्ली में आज और कल गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान की बात करें तो यहां भी आज हल्की बारिश हो सकती है। 21 अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।












Click it and Unblock the Notifications