Weather Update: फरवरी में ही दिल्ली हो गई गर्म, पारा पहुंचा 31 डिग्री लेकिन पहाड़ों पर होगी बारिश-IMD

IMD के मुताबिक हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में तीन दिनों के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों के तापमान में गिरावट आएगी।

Weather Update

Weather Forecast: फरवरी को गुलाबी मौसम का महीना कहा जाता है लेकिन इस बार फरवरी में मौसम गर्म हो गया है, जिसकी वजह से लोग हैरान भी हैं और परेशान भी क्योंकि फरवरी में जिस तरह से तापमान बढ़ रहा है उससे यही लगता है कि इस बार भयंकर गर्मी पड़ने वाली है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री पहुंच गया, जो कि नार्मल तापमान से 7 डिग्री अधिक था, फरवरी में दिल्ली इतनी गर्म साल 1969 के बाद हुई है। अगर आज के मौसम की बात करें तो आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आस-पास रह सकता है और पूरे दिन राजधानी में बादल छाए रहने का अनुमान है। हालांकि जैसे-जैसे दिल्ली का ताप बढ़ रहा है , वैसे-वैसे दिल्ली में प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है।

Weather Update

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 238 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 299 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 301 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 299 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -292 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 268 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 254 AQI
Weather Update

चढ़ेगा पारा, बढे़गी गर्मी

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने के आसार हैं।

Weather Update

तीन दिनों के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी और पहाड़ों पर बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र , राजस्थान और गुजरात में हीटवेव का यलो अलर्ट आज भी जारी है। इन राज्यों में भी कुछ जगहों पर पारा 35 डिग्री तक जा सकता है तो वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश होने का अनुमान है, आज अरुणाचल, असम और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि उड़िसा और पश्चिमी बंगाल में मौसम काफी शुष्क रहने वाला है, यही नहीं साउथ में भी मौसम ड्राई ही रहेगा, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी दिन में धूप निकलेगी और मौसम ड्राई रहेगा और दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी होगी। कई जगहों पर अधिकतम तापमान चालीस तक भी जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+