India Monsoon की बारिश से सराबोर, अभी 80 फीसद भारत में मॉनसून की बारिश नया ट्रेंड: मौसम विभाग
India Monsoon की बारिश से सराबोर है। ऐसा इसलिए क्योंकि मौसम विभाग के वैज्ञानिक का कहना है कि जून के अंतिम हफ्ते में 80 फीसद भारत में मॉनसून की बारिश हो रही है। ये मॉनसून का नया ट्रेंड है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति पर बताया कि इस साल का मानसून अब तक भारत के 80 फीसदी हिस्से तक पहुंच चुका है।

मॉनसून पर एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार IMD ने कहा, मानसून 2023 के पूर्वानुमान के अनुसार मुंबई में मानसून पहुंचने की सामान्य तारीख 11 जून और दिल्ली के लिए 27 जून है।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक के अनुसार, रविवार को बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में तेजी से मानसून पहुंचा।एक ही दिन दिल्ली और मुंबई में मॉनसून का आगमन हुआ।
वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार ने कहा, दिल्ली-मुंबई में एक साथ मॉनसून का आगमन 62 साल बाद हुआ है। हालाँकि, इसे सीधे तौर पर जलवायु परिवर्तन से नहीं जोड़ा जा सकता है क्योंकि इसके निर्धारण में 30 से 40 वर्षों के डेटा की जरूरत होती है।
डॉ. नरेश कुमार ने कहा, इस साल मॉनसून नए पैटर्न में देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचा है। उन्होंने कहा, "आम तौर पर, मानसून कम दबाव वाले क्षेत्र से सक्रिय होता है।"
कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण तेज गति से चलने वाली हवाओं के कारण मानसून तेजी से देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंच गया, जहां बारिश हुई। मॉनसून आगे चलकर बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र से प्रभावित हुआ। उस समय यह महाराष्ट्र के ऊपर था।
डॉ. कुमार ने कहा, निम्न दबाव के कारण मुंबई सहित महाराष्ट्र में बारिश हुई और साथ ही निम्न दबाव क्षेत्र ने हवाओं को दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिमी भारत की तरफ धकेल दिया। इस कारण एक ही समय में दोनों क्षेत्रों में मॉनसून की बारिश हुई।
उन्होंने कहा, असम पर बादल छंट गए हैं और वहां अधिक बारिश की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, रुद्रप्रयाग और उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में 12 सेमी बारिश होने का अनुमान है।
पिछले कुछ दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण हुई बारिश के बाद देश के कई शहरों में भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति देखी जा रही है। असम में भी हजारों लोगों की आबादी प्रभावित हुई है।
IMD ट्विटर पर मौसम अपडेट शेयर कर रहा है।
Heavy rainfall warning with expected impact and recommended action. #india #heavyrain #WeatherUpdates@moesgoi @DDNewslive @ndmaindia @airnewsalerts pic.twitter.com/MiDuQJcS1h
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 26, 2023
Warning of the day. #india #HeavyRainfall #weather #WeatherUpdate #MumbaiRains #DelhiRains @moesgoi @DDNewslive @ndmaindia @airnewsalerts pic.twitter.com/DuTTqTp3YW
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 26, 2023
Update on Onset of South-West Monsoon. #Monsoon #WeatherUpdate #India #IMD@moesgoi @DDNewslive @airnewsalerts @ndmaindia pic.twitter.com/maU5KA2RDe
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 26, 2023
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश, तूफान और तेज़ हवाए चलने की भविष्यवाणी की गई। अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान भी लगाया गया।
गौरतलब है कि रविवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में अचानक बाढ़ आने के बाद 200 से अधिक लोग फंसे। कई पर्यटक लापता हैं। दृश्यों में कुल्लू में बह जाने के बाद कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए।












Click it and Unblock the Notifications