Weather: कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, यूपी में Red Alert, लखीमपुरखीरी में स्कूल बंद
Weather Update in Hindi: देश के कई राज्यों में तूफानी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। सोमवार को यूपी के कई शहरों में भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया तो वहीं प्रदेश में भारी बरसात के कारण 20 लोगों की जान भी चली गई है और आज भी राज्य में रेड अलर्ट जारी है।

राजधानी लखनऊ के कई इलाके जलमग्न है तो वहीं कड़कड़ाती बिजली ने भी लोगों को भयभीत किया है। मौसम विभाग के अपडेट को देखते हुए बाराबंकी और लखीमपुर खीरी जिलों में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूल आज (12 सितंबर) को बंद रखने का आदेश दिया गया है।
Recommended Video
17 तारीख तक मौसम का यही हाल रहने वाला है
तो वहीं भारी बारिश ने बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड समेत पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी कहर बरपाया हुआ है। हफ्ते भर पहले जो एमपी बरसात के लिए तरस रहा था वहां रविवार से शुरू हुई बारिश रूकने का नाम नहीं ले रही है। राज्य में 17 तारीख तक मौसम का यही हाल रहने वाला है और इसी वजह से यहां पर अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को घरों से बाहर निकलते वक्त मौसम अपडेट का पता करने के लिए बोला गया है।
हल्द्वानी जिले में भारी बारिश
तो वहीं यूपी के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भारी बारिश ने जीना मुहाल किया हुआ है, हल्द्वानी जिले में बीते दो दिनों से हो रही भारी बारिश ने लोगों को जीना मुहाल किया है तो वहीं आज भी राज्य के कई जिलों में बरसात होने के आसार हैं। केदारनाथ में हुई बर्फबारी ने यहां के तापमान में कमी की है औ इसी वजह से यहां पर लोगों को अभी से ही सर्द एहसास होने लग गया है।
बिहार में ज्यादा बारिश होने की आशंका
आईएमडी ने पूरे बिहार में ज्यादा बारिश होने की आशंका को व्यक्त किया है तो वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर में भी भारी बारिश का दौर जारी इसी कारण यहां पर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि दिल्ली में हल्की बारिश और पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ में हल्की से मध्यम बरसात होने के आसार हैं तो वहीं दिल्ली में भी हल्की बारिश होने की आशंका बनी हुई है जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।
कर्नाटक और केरल में भी बारिश होने का अलर्ट जारी
तो वहीं दक्षिण में भी बरसात होने के आसार हैं, कर्नाटक और केरल में भी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है तो वहीं तेलंगाना और आंध्रा में भी भारी बरसात लोगों को परेशान कर सकती है इसलिए चेतावनी जारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications