Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम का मिजाज, हिमाचल समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Forecast: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

symbolic image

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के अलग-अलग इलाकों में हुई रिमझिम बारिश के बाद से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल, पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) बना हुआ है। इसके अलावा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम राजस्थान में भी बना हुआ है। एक ट्रफ आंतरिक तमिलनाडु से विदर्भ तक रायलसीमा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब (Punjab), हरियाणा (Haryana), दिल्ली (Delhi) और उत्तरी राजस्थान (North Rajasthan) में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में भी बारिश दर्ज की गई है।

इन इलाकों में दर्ज की गई हल्की बारिश
तटीय आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh), तमिलनाडु (Tamil Nadu) और सिक्किम (Sikkim) में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी दर्जी की गई। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), केरल (Kerala), पूर्वोत्तर भारत (Northeast India), छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 1 या 2 इलाकों में पर छिटपुट हल्की बारिश हुई है।

ये भी पढ़ें- लाल ग्रह से दिखी विचित्र आकृति, क्या यही हैं मंगल के बादल? साइंटिस्ट्स भी हैरान

Recommended Video

    Weather Update: Delhi-NCR में गर्मी से मिली राहत, तो अब यहां होगी बारिश-पड़ेंगे ओले| वनइंडिया हिंदी

    अगले 24 घंटों में कहां होगी बारिश
    स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+