Weather Update: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में आज होगी भारी बारिश, जानिए मौसम का हाल

Weather Update: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में आज होगी भारी बारिश, जानिए मौसम का हाल

नई दिल्ली, 17 सितंबर: भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक 17 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मध्य भागों और उत्तरी भागों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। वहीं उत्तराखंड में बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होगी। दिल्ली में आज पूरे दिन मौसम सुहाना रहेगा और रिमझिम बारिश के आसार हैं। आईएमडी ने शुक्रवार को अपने मौसम बुलेटिन में कहा इस बीच, अगले पांच दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय और पूर्वोत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां कम रहने की संभावना है। आईएमडी ने कहा है कि अगले दो सप्ताह तक उत्तर पश्चिम भारत से मानसून के वापस आने की संभावना नहीं है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi समेत इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश, IMD का अलर्ट | वनइंडिया हिंदी | *News
    यूपी और उत्तराखंड के लिए अलर्ट

    यूपी और उत्तराखंड के लिए अलर्ट

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, "कल का कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और पड़ोस में अब उत्तर प्रदेश के मध्य भागों में बना हुआ है, जो संबंधित चक्रवाती परिसंचरण के साथ मध्य-क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है। इसके अगले 24 घंटों के दौरान पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है।" मौसम विभाग ने शनिवार को उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ छींटे और बिजली गिरने की संभावना जताई है। उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर को भारी बारिश होगी।

    देश के पूर्वी हिस्सों में भी 20 सितंबर तक होगी बारिश

    देश के पूर्वी हिस्सों में भी 20 सितंबर तक होगी बारिश

    देश के पूर्वी हिस्सों में भी 20 सितंबर तक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम एजेंसी के अनुसार, ओडिशा में मंगलवार तक भारी बारिश होने की संभावना है। महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों सहित देश के पश्चिमी हिस्सों में भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। आज मध्य महाराष्ट्र और कोंकण और गोवा के घाट क्षेत्र में बारिश होगी।

    वहीं 19 और 20 सितंबर को छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में बारिश होगी। 20 सितंबर को ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की भी संभावना है।

    दो सप्ताह तक मानसून के वापस आने की संभावना नहीं

    दो सप्ताह तक मानसून के वापस आने की संभावना नहीं

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि अगले दो सप्ताह तक उत्तर पश्चिम भारत से मानसून के वापस आने की संभावना नहीं है। उत्तर पश्चिम भारत से मानसून की वापसी की सामान्य तिथि 17 सितंबर थी लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है। उत्तर प्रदेश में इस सप्ताह की शुरुआत के दौरान 47% बारिश की कमी थी लेकिन शुक्रवार को मानसून की तीव्र बारिश की वजह से काफी हद तक ये भरपाई पूरी हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+