Weather Update: देश के कई हिस्सों में होने वाली है बारिश, जानिए कैसा रहेगा आपके राज्य में मौसम
Weather Update: आने वाले 2 से 4 दिनों में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, बिहार, असम, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक समेत कुछ राज्यों में बारिश होने वाली है।

Weather Update Rainfall: भारत में आने वाले कुछ दिनों में कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी भारत में गरज के साथ बारिश की संभावना है। इस बीच 14 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की भी भविष्यवाणी की गई है। भारत के दक्षिणी हिस्सों में 15 से 17 मार्च तक बारिश होने की उम्मीद है।
पश्चिमी हवाओं में ट्रफ अब मध्य क्षोभमंडल स्तरों में उत्तर बिहार से छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक चल रही है। इसी की वजह से पश्चिम बंगाल और सिक्किम और झारखंड में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम असम, ओडिशा और बिहार में भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों में पछुआ हवाओं में एक गर्त के रूप में लगभग 53°E देशांतर और 28°N के उत्तर में चल रहा है। इसकी वजह से 15 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में और 13 और 14 मार्च को राजस्थान में गरज के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
13 और 14 तारीख को उत्तराखंड में बिजली गिरने और ओलावृष्टि के साथ छिटपुट गरज और 12 और 13 तारीख को जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में 13 और 14 तारीख को और राजस्थान में 13 मार्च को बारिश हो सकती है।
13 से 15 मार्च तक गुजरा , मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज और बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश होगी। आने वाले कुछ दिनों में पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी इसी तरह का मौसम रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications