मौसम अपडेट: देश के इन राज्यों में अगले 5 दिनों में होगी भारी बारिश, जानिए अपने इलाके का हाल
मौसम अपडेट: देश के इन राज्यों में अगले 5 दिनों में होगी भारी बारिश, जानिए अपने इलाके का हाल
नई दिल्ली, 3 सितंबर: अगले कुछ दिनों के दौरान दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश होगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान अत्यधिक दक्षिण प्रायद्वीपीय और पूर्वोत्तर भारत में भारी वर्षा की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान बिहार, झारखंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश होगी। इस बीच, अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों और मध्य भारत में बारिश की गतिविधियां कम हुई हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि समुद्र तल पर मानसून की ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर चल रही है।

देश के पूर्वी हिस्से में भी 6 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना
देश के पूर्वी हिस्से में भी 6 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है।आने वाले कुछ दिनों में असम, मेघालय और त्रिपुरा सहित पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने अपने मौसम बुलेटिन में कहा, "अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 2 से 4 सितंबर तक अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश और गरज / बिजली गिरने की संभावना है।"

झारखंड,बिहार,छत्तीसगढ़ में भी होगी बारिश
आईएमडी ने अपने मौसम बुलेटिन में कहा, छत्तीसगढ़ में 6 सितंबर तक बारिश होगी। वहीं बिहार और झारखंड में 3 सितंबर से 5 सितंबर तक बारिश होगी। ओड़िशा में 5 और 6 सितंबर को बारिश होगी। वहीं 4 सितंबर तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की गई है।

तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में कैसा रहेगा मौसम
बता दें कि दक्षिण भारतीय राज्यों में भी गरज के साथ बौछारें और बिजली गिरने की संभावना है।कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर 6 सितंबर तक बारिश होगी। आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा में 05 और 06 को भारी बारिश के अनुमान हैं। वहीं तमिलनाडु, केरल में भी आज से 6 सितंबर तक बारिश के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications