Weather Update: गर्मी से मिलेगी राहत, पूर्वी भारत के राज्यों में होगी बारिश, जानिए कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update: दिल्ली और यूपी में मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि दिल्ली में आने वाले 7 दिनों में हल्की बारिश हो सकती है।

Weather Update IMD

Weather Update Today 11 March 2023: देश के ज्यादातर राज्यों में अब लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के पूर्वी राज्यों में बारिश होने की जानकारी दी है। देश के मध्य और दक्षिणी हिस्से में भी बेमौसम बारिश होने का अनुमान जताया गया है। गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश होगी। इन राज्यों में 13 मार्च से 18 मार्च तक आंधी और ओलावृष्टि के साथ बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि बारिश होने की वजह से इन राज्यों में लू का असर कम होगा।

मौसम विभाग के मुताबिक देश के अन्य स्थानों पर बारिश होने के बावजूद दोनों क्षेत्रों में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हल्की बारिश हो रही है और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले सात दिनों तक भी हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। मुंबई में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में आज ज्यादातर साफ मौसम की भविष्यवाणी की है। दिल्ली में शाम को बादल छाए रहने से कुछ क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहेगा।

मुंबई: IMD के अपडेट के मुताबिक मुंबई में और इसके उपनगरों में आज गर्म भरा दिन रहेगा। आसमान साफ रहेगा। आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा।

चेन्नई: आईएमडी ने आज चेन्नई में खुशनुमा मौसन रहने की भविष्यवाणी की है। यहां आज धूप खिली रहेगी और दोपहर में गर्मी महसूस हो सकती है। आसमान साफ रहेगा और किसी बड़े बदलाव की भविष्यवाणी नहीं है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा।

कोलकाता: आईएमडी ने आज कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, कई क्षेत्रों में धूप खिली रहने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री जबकि न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+