Weather Report Today: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में मौसम ने ली करवट, IMD ने दिया ये बड़ा अपडेट

नई दिल्ली, 13 सितंबर: जाते-जाते मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। दिल्ली-एनसीआर, मुंबई समेत झारखंड के कुछ हिस्सों में मंगलवार (13 सितंबर) को बारिश हुई जिससे मौसम सुहावना हो गया है। वहीं, लोगों को उमस और चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। तो वहीं, मौसम विभाग ने गुजरात और यूपी समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में बारिश की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi-NCR में मौसम सुहाना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट | वनइंडिया हिंदी | *News
    दिल्ली के कई हिस्सों में हुई बारिश

    दिल्ली के कई हिस्सों में हुई बारिश

    मानसून अपने अंतिम पड़ाव में हैं और इसी वजह से उसने जाते-जाते वृहद रूप धारण किया हुआ है। जिसकी वजह से देश के कई राज्य भारी बारिश की चपेट में हैं। तो वहीं इस वक्त बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया डेवलव हो गया है, जिसकी वजह से झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मंगलवार (13 सितंबर) की सुबह से ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है।

    महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट

    महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट

    वहीं, मुंबई में सायन रोड नंबर 6 में भारी बारिश के कारण जल भराव की स्थिति उतपन्न हो गई है। इतना ही नहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 48 घंटों में महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। पुणे और अहमदनगर जिले में अगले 4 दिनों तक व्यापक बारिश का अनुमान है। वहीं, झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 3-4 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना भी जताई है।

    गुजरात में भी बारिश की संभावना

    गुजरात में भी बारिश की संभावना

    अगर बात गुजरात की करें तो मौसम विभाग ने गुजरात के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना व्यक्त की है। हालांकि, अहमदाबाद का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। गरज के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    मछुआरों के लिए जारी की चेतावनी

    मछुआरों के लिए जारी की चेतावनी

    छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाको में लो प्रेशर एरिया डेवलव हुआ है। ऐसे में मौसम विभाग का अनुमान है कि यह आने वाले एक दो दिनों में इसके उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश की तरफ आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। मौमस विभाग ने मछुआरों के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 13 सितंबर तक उत्तर-पश्चिम, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर, उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर न जाएं। क्योंकि, यहां समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+