Weather updates : मुंबई में ऑरेंज अलर्ट, हिमाचल में लैंडस्लाइड से एक की मौत, दिल्ली में भी बरसेंगे बादल
नई दिल्ली, 06 जुलाई: भारत के कई राज्यों में मानसून अपना असर दिखा रहा है। मुंबई समेत कई इलाकों में बादल जमकर बरस रहे हैं। इस बारिश के असर को देखते हुए मौसम विभाग ने मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई के कई हिस्सों में भारी जलभराव है। मौसम विभाग ने किसी भी स्थिति के लिए प्रशासन को तैयार रहने को कहा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से हुए लैंडस्लाइड की वजह से 14 साल की एक किशोरी की मौत हो गई।

Recommended Video
मुंबई में 8 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में मानसून की बारिश के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई में 8 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। रत्नागिरी, रायगढ़ के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट है। वहीं, महाराष्ट्र में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। ठाणे, पालघर, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी और कोल्हापुर में बारिश का अनुमान ज्यादा है।
दिल्ली में भी बरसेंगे बादल
मुंबई के अलावा महाराष्ट्र के कई और जिलों में बादल जमकर बरसेंगे। दिल्ली में भी मानसून की बारिश होगी। वहीं, मध्य प्रदेश और गुजरात में भी बारिश होगी। इन राज्यों में भारी बारिश की वजह से जलभराव हो गया है। कहीं कार डूबी तो कहीं बस बीच मझधार में फंस गई।
बिहार में कोसी नदी उफान पर, लोगों को छोड़ना पड़ा अपना घर
बिहार के भागलपुर में भारी बारिश के बाद कोसी नदी के उफान पर है, जिसकी वजह से स्थानीय लोग गांव खाली करने को मजबूर हैं। बिहार के भागलपुर में कोसी नदी के किनारे स्थित नौगछिया कस्बे के सिंहकुंड गांव में पानी भर गया है, जिससे कई लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।
हिमाचल में 14 साल की लड़की की मौत
हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश ने हाहाकार मचा रखा है। शिमला के धाली इलाके में भूस्खलन में एक 14 वर्षीय लड़की की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications