Weather Update: दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में मौसम विभाग का अलर्ट, भारी बारिश की आशंका

Weather Update: दिल्ली में पिछले तीन दिनों से लगातार हल्की से मध्य बारिश हो रही है। बारिश के चलते राजधानी का मौसम खुशनुमा हो गया है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट में कहा गया है कि अगले 24 घंटे बारिश के लिहाज से काफी अहम हैं।

दिल्ली-एनसीआर में पिछले 72 घंटों से लगातार हल्की बारिश के कारण उत्तर भारत से मानसून के वापस लौटने में देरी हो सकती है। आईएमडी ने दिल्ली के लिए भारी बारिश का संकेत देते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।

rain

इसका असर शुक्रवार को ट्रेन, सड़क और हवाई सेवाओं पर पड़ सकता है। आईएमडी ने शुक्रवार को देश के अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश का अनुमान जताया है। उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है।

Recommended Video

    Weather Update: दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में मौसम विभाग का अलर्ट, भारी बारिश की आशंका

    दिल्ली में बारिश से जलभराव

    गुरुवार को दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई। मुकरबा चौक, आजादपुर चौक, जीटीके रोड, खानपुर टी पॉइंट से महरौली और आईटीओ के पास जैसे प्रमुख स्थानों पर बारिश के कारण काफी जाम की स्थिति रही।

    कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    आईएमडी ने बताया कि मानसून की रेखा वर्तमान में गुजरात के पश्चिमी तट से दक्षिणी कर्नाटक तक जा रही है। इसके अलावा अरब सागर में कच्छ के पास, पंजाब में अमृतसर के पास और बंगाल की खाड़ी में बांग्लादेश के पास चक्रवाती हवाएं बन रही हैं।

    इस मौसमी पैटर्न के कारण शुक्रवार को पंजाब से लेकर बंगाल की खाड़ी तक के राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्से शामिल हैं।

    इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट

    आईएमडी ने शुक्रवार को उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है। मणिपुर, नगालैंड, त्रिपुरा, मेघालय, ओडिशा, दक्षिण पश्चिम बंगाल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पंजाब-हरियाणा और असम में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+