आज का मौसम: IMD ने जारी किया कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, ठंड का प्रकोप से राहत नहीं

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से कई राज्यों में बारिश की संभावना चाहिर की गई है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि 31 जनवरी से 4 फरवरी के बीच कई राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से आने वाले दिनों में पारा और नीचे गिर सकता है।

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि आने वाले दिनों में बारिश की वजह से ठंड बढ़ सकती है और पारा 3 से 4 डिग्री सेल्सियर नीचे जा सकता है। बताया जा रहा है कि तीन पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने के चलते मौसम में ये बड़े बदलाव हो सकते हैं।

cold

मौसम विभाग की ओर से संभावना जाहिर की गई है कि उत्तर प्रदेश और पंजाब में शीतलहर का प्रकोप अभी जारी रहेगा। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, बिहार, झारखंड, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई हिस्सों में न्यूनतम पारा 7 से 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इसके साथ ही पंजाब में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के कई जिलों में मौसम विभाग की ओर से घना कोहरा छाए रहने की संभावना जाहिर की गई है। उत्तर प्रदेश, बिहार में भी अगले 25 घंटों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना जाहिर की गई है। मौसम विभाग की ओर से 29 जनवरी से 1 फरवरी तक बिहार में कड़ी ठंड की संभावना जाहिर की गई है।

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि 30 जमनरी से यूपी के अलग-अलग हिस्सों में और ईस्ट यूपी के कई जिलों में कड़ा की ठंड पड़ सकती है। वहीं अगले एक सप्ताह की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जाहिर की गई है। उत्तरी पंजाब के कुछ इलाकों में 1 से 2 फरवरी के बीच हल्की बारिश की संभावना जाहिर की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+