Weather Update : 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, इस लिस्ट में कहीं आपका प्रांत तो नहींं?
Weather Update Today: देश के कई राज्यों में इस वक्त मौसम का उलटफेर देखने को मिल रहा है, आज से कई प्रांतों में बारिश होने की आशंका है। दिल्ली समेत 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक दिल्ली, असम , मेघालय , अरुणाचल प्रदेश भारी बारिश की आशंका है तो वहीं सिक्किम में आज भी बरसात होने के आसार हैं।
दिल्ली में दोपहर बाद मौसम परिवर्तन
तो वहीं दिल्ली में दोपहर बाद मौसम परिवर्तन हो सकता है और हल्की बारिश हो सकती है। तो वहीं पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में बरसात हो सकती है। जबकि माहे, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बरसात होने के आसार नजर आ रहे हैं तो वहीं हिमाचल के कुछ स्थानों पर हल्की से तेज बारिश होने के आसार हैं, जिसके लिए 'यलो अलर्ट' जारी किया गया है।
हल्की और तेज बरसात हो सकती है
आपको बता दें कि हिमाचल में पूर्ण रूप से मानसून विदा हो गया है और इस बार काफी उसने वहां पर तबाही भी मचाई है, इसबार ये जितनी भयानक बारिश हुई है उतनी दशकों से हुई नहीं है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना से अब मॉनसून की विदाई होने वाली है इसलिए यहां पर कभी हल्की और तेज बरसात हो सकती है।
केरल, तेलंगाना और आंध्रा में तेज बारिश होती रहेगी
जबकि साउथ जोन में अब बारिश का दौर जारी रहेगा और इसलिए केरल, तेलंगाना और आंध्रा में तेज बारिश होती रहेगी जिससे तापमान में खासी गिरावट देखने को मिलेगी, फिलहाल कर्नाटक में आज सुबह हल्की बारिश हुई है लेकिन दिन में मौसम साफ हो गया है और रात में हल्की बारिश होने के आसार हैं इसलिए सभी को सेहत के प्रति सजग रहने को भी कहा गया है।
यहां होगी हल्की फुल्की बारिश
महाराष्ट्र, गोवा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम साफ रहेगा लेकिन बिहार और यूपी के कुछ इलाकों में हल्की फुल्की बारिश हो सकती है इसलिए लोगों को चेतावनी दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications