Good News: आज से लेकर अगले चार दिन तक दिल्ली-NCR में जमकर बरसेंगे बदरा, गर्मी से मिलेगी राहत
नई दिल्ली। गर्मी से झुलस रहे दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर है, मौसम विभाग ने कहा कि आज से लेकर अगले चार दिनों तक दिल्ली-NCR में बारिश होने के आसार है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी, विभाग का अनुमान है कि रविवार को 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और गरज के साथ छीटें और हल्की बारिश हो सकती है, शनिवार को दिल्ली के पालम में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया।

क्यों है गर्मी
दिल्ली में प्रचंड गर्मी के लिए पश्चिमी विक्षोभ को कारण माना जा रहा है जिसके प्रभाव में यहां गर्म हवाएं चल रही हैं और उमस भी अपने अधिकतम स्तर पर है, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को अपना ख्याल रखने के लिए कहा है।

मॉनसून देश के 20 राज्यों में पहुंच गया
वैसे आपको बता दें कि शनिवार को बहुप्रतिक्षित मॉनसून ने तेलंगाना, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी में भी दस्तक दे दी है, जिसके बाद इन राज्यों के कई इलाकों में भी अच्छी-खासी बारिश हुई है, इसके साथ ही मॉनसून देश के 20 राज्यों में पहुंच गया है।

दिल्ली-एनसीआर में कब पहुंचेगा मॉनसून
मौसम विभाग ने रविवार को पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में बिजली चमकने के साथ आंधी के आसार भी जताए हैं। दिल्ली-एनसीआर में जुलाई के पहले सप्ताह में मॉनसून के पहुंचने के आसार हैं।

शाम तक यहां भी हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने यूपी के चित्रकूट, औरैया, हमीरपुर, जालौन, महोबा, बांदा, फतेहपुर, कन्नौज और राजस्थान के अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जालौर, जोधपुर, नागौर, पाली, श्रीगंगानगर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर में आज बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications