Weather: रविवार रहा साल का सबसे गर्म दिन, पारा 34.8 डिग्री पहुंचा, जानिए अगले 7 दिन के लिए IMD ने क्या कहा

दिल्ली में रविवार इस मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। यहां पर अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

weather

Weather Update: कई हफ्तों की राहत के बाद आखिरकार गर्मी दस्तक देने लगी है। दिल्ली में रविवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। रविवार को देश की राजधानी का अधिकतम पारा 34.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जोकि इस साल का सर्वाधिक पारा है।

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि आने वाले दिनों में पारा धीरे-धीरे बढ़ेगा। इस बीच दिल्ली में हवा की गुणवत्ता की बात करें तो इसमे और भी गिरावट देखने को मिली है। रविवार को एयर क्वालिटी Poor की श्रेणी में पहुंच गई।

इससे पहले मौसम विभाग की ओर से संभावना जताई गई थी कि रविवार और मंगलवार को बारिश हो सकती है, लेकिन अब मौसम विभाग ने इसमे बदलाव किया है और कहा है कि अगले एक हफ्ते तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

अगले एक हफ्ते में बढ़ेगा पारा
दिल्ली में पारा बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में आसमान साफ रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि आने वाले दिनों में धीरे-धीरे पारा बढ़ेगा। गुरुवार तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि रविवार तक यह 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। रविवार से पहले दिल्ली का अधिकतम पारा 34.3 डिग्री सेल्सियस 15 मार्च को दर्ज किया गया था। वहीं शनिवार को पारा 34.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

न्यूनतम पारा तापमान कितना रहा
वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो दिल्ली में यह 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सामान्य तौर पर दिल्ली में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान मार्च माह में पहुंच जाता है। पिछले साल मार्च माह में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। अप्रैल माह में सामान्य तौर पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाता है। पिछले साल 29 और 30 अप्रैल को पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। वहीं 2021 में 29 अप्रैल को पारा 42.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।

पिछले साल की तुलना में इस साल राहत
पिछले साल 9 अप्रैल की बात करें तो पारा 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं 9 अप्रैल 2021 में यह 40.1 डिग्री सेल्सिय पहुंच गया था। ऐसे में इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिछले साल की तुलना में इस साल गर्मी से अप्रैल माह में अभी तक राहत देखने को मिली है। लेकिन मौसम विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले दिनों मे पारा अब ऊपर की ओर ही जाएगा। अगले हफ्ते तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+