Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ने बढ़ाई मुश्किल, कश्मीर में शीतलहर

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दौर अभी शुरू नहीं हुआ है। जिस तरह से पिछले कुछ सालों से दिसंबर में ठंड का प्रकोप देखने को मिलता था, उस तरह की ठंड फिलहाल नहीं पड़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी दिल्ली-एनसीआर वासियों को कड़ाके की ठंड के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

वहीं पहाड़ी इलाकों की बात करें तो कश्मीर, लद्दाख और ऊंचे इलाकों में शीत लहर का प्रकोप शुरू हो गया है, जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

delhi smog

कश्मीर की बात करें तो यहां ज्यादातर इलाको में पारा शून्य से नीचे जा चुका है। श्रीनगर में पारा शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे जा चुका है। वहीं पहलगाम में पारा शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे जा चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि 10 दिसंबर तक कुछ इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

दिल्ली में प्रदूषण के स्तर की बात करें तो इसमे कुछ सुधार जरूर हुआ है लेकिन स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि इंडिया गेट के पास एक्यूआई 128 है जोकि मॉडरेट की श्रेणी में आता है।

पूर्वानुमान के अनुसार, 8 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो सकता है, जिससे संभवतः ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में चार दिनों तक बारिश हो सकती है। हालांकि इस बदलाव से पहले तीन दिनों तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जिससे राज्य के किसानों को कुछ राहत मिलेगी।

लाहौल-स्पीति में, ताबो में तापमान -6.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि ऊना में राज्य में सबसे अधिक तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए, लाहौल-स्पीति प्रशासन ने लेह और कारगिल प्रशासन के साथ समन्वय में, लाहौल में जिस्पा और कोकसर से आगे पर्यटकों की आवाजाही पर चर्चा करने के लिए एक वर्चुअल मीटिंग आयोजित की।

7 दिसंबर तक लेह-लद्दाख की ओर जाने की अनुमति दी गई है, इस शर्त के साथ कि इस तिथि के बाद जिस्पा से आगे यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+