Weather Update: धुंधे-कोहरे के साथ दिल्ली की सुबह, तापमान में गिरावट शुरू

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू होगी। आज एक बार फिर से दिल्लीवासियों की सुबह कोहरे और धुंध के साथ ही हुई है। मौसम विभाग की मानें तो दिन में आसमान साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

दिल्ली के साथ एनसीआर और आसपास के इाकों में गुरुवार और शुक्रवार को सुबह-शाम स्मॉग रहने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। दोनों ही दिन हवा की रफ्तार कम रहने की संभावना है।

delhi air

जैसे ही पहाड़ों पर बर्फबारी या बारिश होती है, दिल्ली और उसके आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) तापमान में भारी गिरावट शुरू हो जाती है। जिससे कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

मौसम में इस बदलाव से हवा में ठंडक बढ़ने की उम्मीद है। मौसम पूर्वानुमान से पता चलता है कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का असर सीधे तौर पर दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर पड़ेगा, जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी।

मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि इन तापमान में आने वाले दिनों में तापमान में काफी गिरावट आएगी। नतीजतन, दिल्ली-एनसीआर में ठंड का प्रकोप शुरू हो सकता है।

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता की बात करें तो AQI अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है, जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। दिल्ली में एक्यूआई फिलहाल 282.0 है जोकि अभी भी खराब की श्रेणी में बना हुआ है।

बेंगलुरू के मौसम की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 17.71 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 22.51 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। दिनभर हल्की बारिश की संभावना है।

जबकि मुंबई में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है तो न्यूनतम तापमान 23.96 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दिन में बादल छाए रहने की संभावना है।

दिल्ली वासियों को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ठंड की स्थिति न केवल पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश का परिणाम है, बल्कि देश के उत्तरी भाग में प्रचलित मौसम के पैटर्न के कारण भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+