Weather: मुंबई में आज होगी हल्की बारिश, दिल्ली में वीकेंड पर मौसम होगा सुहाना, जानिए बाकी राज्यों का हाल

Weather: मुंबई में आज होगी हल्की बारिश, दिल्ली में वीकेंड पर मौसम होगा सुहाना, जानिए बाकी राज्यों में कैसा रहेगा वेदर

नई दिल्ली, 19 अगस्त: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में आज और अगले 48 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग द्वारा अनुमानित अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज बारिश की संभवनाएं नहीं हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने वीकेंड यानी शनिवार-रविवार को हल्की बारिश के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

Recommended Video

    Weather Updates: देश के 10 राज्यों में भारी बारिश की आशंका, IMD का अलर्ट जारी | वनइंडिया हिंदी *News
    दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

    दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

    आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, "शुक्रवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। आमतौर पर शनिवार और रविवार को हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 36 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।"

    जानिए बाकी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

    जानिए बाकी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

    अगले 24 घंटों के दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू और कश्मीर, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, गुजरात, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उत्तर पूर्व भारत में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। केरल, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है।

    पिछले 24 घंटों में मौसम की गतिविधियां कैसी रहीं

    पिछले 24 घंटों में मौसम की गतिविधियां कैसी रहीं

    पिछले 24 घंटों के दौरान, गुजरात, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिण राजस्थान के गुजरात के शेष हिस्सों कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। तमिलनाडु के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।

    राजस्थान के शेष हिस्सों, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तटीय ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, केरल, आंतरिक तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ और बिहार के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+