Delhi ka mausam: कंपकंपाती ठंड से दिल्ली को कब मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने दी अच्छी खबर

Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, शीतलहर और कोहरे की वजह से सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग की ओर से संभावना जाहिर की गई है कि आने वाले दिनों में शीतलहर से राहत मिल सकती है।

weather

Weather Update: उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से संभावना जताई गई है कि आज से न्यूनतम पारा बढ़ सकता है, जिसके चलते आने वाले दिनों में ठंड से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। बुधवार को अपने बुलेटिन में मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर देखने को मिलेगा। 20 जनवरी से 26 जनवरी के बीच इसका असर देखने को मिलेगा। जबकि नॉर्थवेस्ट इंडिया में 23 से 25 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा।

देश के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी

देश के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी

गौर करने वाली बात है कि भारत के कई हिस्से में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर की वजह से सामान्य जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में सर्दी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। यहां पिछले कुछ दिनों ने जबरदस्त शीतलहर चल रही है। इन राज्यों में पारा 5 डिग्री सेल्सियस या उससे भी नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग की ओर से संभावना जाहिर की गई है कि 19 जनवरी और 20 जनवरी के बीच न्यूनतम पारे में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसके बाद तीन दिन तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है।

न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना

न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि आज सुबह मध्य प्रदेश में न्यूनतम पारा में कई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन बाद में तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। गुजरात में पारा 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, इसके बाद यहां मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। वहीं महाराष्ट्र की बात करें तो यहां पर न्यूनतम पारा 2-4 डिग्री बढ़ सकता है। 22 जनवरी के बाद यहां मौसम में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है।

शीतलहर और घने कोहरे की संभवना

शीतलहर और घने कोहरे की संभवना

आईएमडी का कहना है कि देश के अन्य हिस्सों में न्यूनतम पारे में आने वाले 4-5 दिनों में कोई खास बदलाव नहीं आने वाला है। मौसम विभाग की ओर से इस बात की भी संभावना जाहिर की गई है कि उत्तर राजस्थान में शीतलहर कुछ हिस्सों में बढ़ सकती है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तर मध्य प्रदेश में 19 जनवरी के बाद शीतलहर बढ़ सकती है। आज हिमाचल में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+