Weather: चेन्नई में तेज बारिश से बदला मौसम, अगले 2-3 घंटों का IMD ने दिया अपडेट
चेन्नई में कई जगहों पर बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि आने वाले 2-3 घंटों में और भी कई जगहों पर बारिश हो सकती है।

चेन्नई में आज कई जगहों पर बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग की ओर से संभावना जताई गई है कि अगले कुछ घंटों में चेन्नई, चेंगलपेट, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर में सामान्य से तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि तमिलनाडु में 20 मार्च तक बारिश की संभावना है। यहां गरज के साथ सामान्य से तेज बारिश की संभावना है। नुंगमबक्कम, चूलैमेडु, अरुम्बक्कम, अन्ना नगर, अमिनिजिकरई, रोयापेट, वीरुगम्बक्कम और अशोक पिलर के पास काफी तेज बारिश देखने को मिली है। आज सुबह तकरीबन एक घंटे तक इन इलाकों में काफी तेज बारिश देखने को मिली। इसके अलावा अलवरथिरुनगर और माधवराम में काफी तेज बारिश देखने को मिली है।
मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि तमिलनाडु के अंदरूनी हिस्सों में हवा में नमी देखने को मिली है। तमिलनाडु से मध्य प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना और विदर्भ में 0.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से समुद्र के ऊपर हवा देखने को मिली है। ऐसे में आने वाले एक दो दिन में बारिश की यहां संभावना है। वहीं उत्तर भारत की बात करें तो पिछले 24 घंटों में कई जगह बारिश और ओला गिरने की खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, इलाहाबाद, गोरखपुर, महाराजगंज में बारिश देखने को मिली है। नौतनवा में तेज बारिश के साथ ओला गिरने से पारा नीचे आया है।












Click it and Unblock the Notifications