Weather Uopdates: दिल्ली में आज से शुरू हो सकता है मूसलाधार बारिश का दौर, उत्तराखंड में Yellow Alert
नई दिल्ली, 27 जुलाई। सावन का महीना चल रहा है,आमतौर पर इस महीने में मूसलाधार बारिश होती है लेकिन इस बार दिल्ली में ऐसी बारिश देखने को नहीं मिली है, हालांकि भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली में आज से बारिश का सिलसिला चालू होगा और लोगों को सावन वाली बारिश देखने को मिलेगी। उसने आज वैसे यहां हल्की बारिश होने की उम्मीद व्यक्त की है और न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 26 डिग्री और 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा, 'मानसून की ट्रफ रेखा दिल्ली से बहुत दूर चली गई है, जिसकी वजह से यहां बारिश की गतिविधि कम हो गई है लेकिन आज से यहां हालात बदलने की उम्मीद है।'

उत्तराखंड में पांच दिनों के लिए Yellow Alert जारी
जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में पांच दिनों के लिए Yellow Alert जारी है। यहां के उत्तरकाशी,चमोली,रुद्रप्रयाग,टिहरी गढ़वाल,पौड़ी गढ़वाल,हरिद्वार और देहरादून में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी
तो वहीं एमपी में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है। बीते एक हफ्ते से ये राज्य भारी बारिश की गिरफ्त में हैं। तो वहीं छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में भी आज भारी बारिश हो सकती है।

हिमाचल और कश्मीर में भी तेज बारिश होने के आसा
जबकि यूपी में कल से मानसून के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। हालांकि आज यहां लखनऊ, बनारस, सुलतानपुर, प्रतापगढ़ और प्रयागराज में बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। तो वहीं हिमाचल और कश्मीर में भी तेज बारिश होने के आसार हैं।

आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में तेज बारिश होने के आसार
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि आज और कल कश्मीर में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, मणिपुर, गुजरात, राजस्थान, तेलंगाना, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान,कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में तेज बारिश होने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications