Weather Today : दिल्ली में आज भी बरसेंगे बादल, उत्तराखंड में orange alert
नई दिल्ली, 31 जुलाई: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में रविवार सुबह बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में हल्की बारिश होती रहेगी। उधर, उत्तराखंड के देहरादून सहित 7 जिलों के लिए मौसम विभाग ने रविवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बारिश को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
Recommended Video

देश के लगभग हर राज्य में इन दिनों मॉनसून के बादल बरस रहे हैं। पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक में बारिश के कारण लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। दिल्ली में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज भी हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है।
उत्तराखंड के देहरादून सहित 7 जिलों के लिए मौसम विभाग ने रविवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बारिश को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। बारिश की वजह से संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन व चट्टान गिरने के कारण कुछ स्थानों में सड़क, राजमार्गों में अवरोध, कटाव, पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों में नालों व नदियों के जल स्तर में वृद्धि व निचले इलाकों में जल भराव हो सकता है।
1 व 2 अगस्त को इन जिलों में येलो अलर्ट
एक व दो अगस्त को देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंहनगर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, दो अगस्त के बाद बारिश में और भी वृद्धि होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने प्रदेश के बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी के कुछ हिस्सों में काफी तेज बारिश व तीव्र बौछार दर्ज की।












Click it and Unblock the Notifications