गर्मी से तप रहा है राजस्थान, पारा पहुंचा 48 पार लेकिन इन जगहों पर हो सकती है बारिश

नई दिल्ली। पूरे भारत में इस वक्त गर्मी ने उत्पात मचा रखा है, हर किसी को अब बस मॉनसून की पहली बारिश का इंतजार है, इस वक्त आसमान से आग बरस रही है, लोगों का जीना मुहाल हो चुका है, हालांकि मंगलवार की शाम को देश की कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने से लोगों को फौरी राहत मिली है, राजस्थान अब भी बुरी तरह से तप रहा है, चुरू में मंगलवार को पारा 48 के पार पहुंच गया। वहीं जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमाचल और गुजरात में बारिश ने लोगों को कुछ राहत दी।

दिल्ली में हो सकती है बारिश

दिल्ली में हो सकती है बारिश

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,। मौसम विभाग ने बुधवार को आंशिक रूप से बदली छाए रहने के साथ ही बारिश और आंधी आने की संभावना जताई है तो वहीं कर्नाटक के बेंगलुरु में आज बिजली कड़क सकती है और तेज बारिश हो सकती है, वैसे मंगलवार को भारतीय मौसम विभाग ने कहा था कि 7 जून को केरल में मॉनसून के शुरू होने की उम्मीद है।

बंगाल की खाड़ी में छाए हैं काले बादल

बंगाल की खाड़ी में छाए हैं काले बादल

भारतीय मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मॉनसून के बादल अरब सागर के दक्षिणी छोर तक पहुंच चुका है और मालदीव-कोमोरिन क्षेत्र समेत बंगाल की खाड़ी में मानसून के काले बादल छाए हुए हैं। इससे पहले मौसम विभाग ने अनुमान जारी किया था कि इस साल देश का प्रमुख दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जून के अपने सामान्य आगमन से 6 दिन की देरी के साथ दस्तक देगा।

65 साल में Pre Monsoon का दूसरा बड़ा सूखा

65 साल में Pre Monsoon का दूसरा बड़ा सूखा

मौसम का पूर्वानुमान जताने वाली निजी संस्था स्काइमेट वेदर के मुताबिक देश में मॉनसून से पूर्व होने वाली बारिश में 65 सालों में दूसरी बार रिकार्ड कमी आई है, तीन महीने की अवधि के मॉनसून से पहले का सीजन- मार्च, अप्रैल और मई 25 प्रतिशत कम वर्षा के साथ समाप्त हुआ है, जिससे किसान परेशान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+