Weather: कहीं मौसम सुहाना तो कहीं गर्मी का कहर, इन राज्यों में चलने लगी लू, जानें क्या है आज का वेदर रिपोर्ट

Weather Today Updates: भारत के कई राज्यों में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। देश के कई राज्यों में खासकर उत्तर भारत में हाल ही के दिनों में हुई बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। तो वहीं कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में मार्च में ही भीषण गर्मी पड़ रही है। इन राज्यों के कई इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यो में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने बदलते मौसम में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। दिल्ली में आज 17 मार्च को तापमान 28.56 डिग्री सेल्सियस है। दिन में अधिकतम तापमान 31.29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.05 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। दिल्ली में आज आसमान साफ ​​रहेगा। आज दिल्ली में AQI 121.0 है।

Weather Today Updates

देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम?

रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के सात जिलों चाईबासा, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार है। यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 19 मार्च के बाद बारिश के बाद लोगों को राहत मिलेगी।

कर्नाटक में भी तापमान बढ़ता जा रहा है। खासकर उत्तरी कर्नाटक में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। कलबुर्गी के ऐनापुर होबली गांव में तापमान 42.8°C दर्ज किया गया है। यहां आज 17 मार्च को तापमान में 2-4°C बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 18-19 मार्च को हीटवेव की चेतावनी दी है।

पश्चिम बंगाल में भी गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है।झारग्राम, बांकुरा, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम में लू चल रही है। यहां 18 मार्च तक लू जारी रहने की संभावना है। 20 मार्च के बाद पश्चिम बंगाल में बारिश हो सकती है। जिसके बाद राहत मिलने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+