Weather: दिल्ली की हवा अभी भी 'बहुत खराब', कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम?

Weather Today: चक्रवात मिचौंग का असर अभी भी दक्षिणी राज्यों में देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में सर्दी बढ़ गई है। दिल्ली में वायु प्रदूषण की वजह से अभी भी हालात खराब हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने दक्षिण राज्यों में 10 दिसंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और कर्नाटक में आज बारिश हो सकती है।

Weather Today

चक्रवात मिचौंग अब तटीय आंध्र प्रदेश में भूस्खलन के बाद कमजोर होकर एक दबाव क्षेत्र में बदल गया और उसके बाद छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बदल गया है।

फिलहाल बांग्लादेश के पूर्वी हिस्सों और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जिसकी वजह से देश के पूर्वी हिस्सों से बारिश की गतिविधियां काफी कम हो जाएंगी लेकिन पूर्वोत्तर भारत में अगले 24 से 48 घंटों तक बारिश जारी रह सकती है।

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी बारिश के अलर्ट हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+