Weather: दिल्ली वालों को आज गर्मी से राहत, इन जगहों पर बारिश का अलर्ट, बाकी राज्यों के लिए IMD ने क्या कहा?

Delhi Weather update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अधिकत्तर राज्यों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है। हालांकि, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय विक्षोभ के कारण मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Weather Update Today DELHI

Weather Update Today: गर्मी और लू के प्रकोप के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर पश्चिम भारत के लिए बारिश की संभावना जताई है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में आज गरज के साथ बारिश हो सकती है। 20, 21 अप्रैल को उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली में भी गरज के साथ बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग के विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज 20 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं दिन में आज दिल्ली में हल्की बारिश के आसार हैं।

आईएमडी के मुताबिक 21 अप्रैल को भी दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि दिल्ली में 19 अप्रैल की शाम भी मौसम में बदलाव हुआ था। बुधवार की शाम से दिल्ली में ठंडी हवाएं चल रही थीं।

IMD ने बाकी राज्यों के लिए कहा?

आईएमडी ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में पूर्वी भारत के कई हिस्सों में लू की स्थिति देखने को मिल सकती है। अगले चार दिनों के दौरान पूर्वी भारत में लू की स्थिति जारी रहेगी।

आईएमडी ने उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, सिक्किम, ओडिशा और आंध्र प्रदेश राज्यों सहित भारत के कुछ हिस्सों में हीटवेव अलर्ट जारी किया है।

सुबह 8 बजे अपडेट किए जाने वाले दैनिक मौसम बुलेटिन में आईएमडी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ेगी।

पूर्वोत्तर भारत, उत्तर भारत, पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों और मध्य भारत के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा।

गंगीय पश्चिम बंगाल में पिछले 8 दिनों से और बिहार में पिछले 5 दिनों से हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।

एक और जहां मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है वहीं दूसरी तरफ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में बीते एक-दो दिनों से बर्फबारी हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+