Weather Today: बारिश-बर्फबारी से लौटी ठंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में चेतावनी जारी
Weather Today: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रहे बर्फबारी ने मैदानी इलाके में ठंड बढ़ा दी है। शुक्रवार, 28 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के कई इलाकों में भारी बर्फबारी हुई, जिसके कारण कई क्षेत्रों में यातायात बाधित हो गया।
श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई सड़कों को बंद कर दिया गया। बर्फबारी के कारण सड़कों और पहाड़ों पर बर्फ की मोटी परत जमें हुए हैं।

यातायात ठप
भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग काजीगुंड और बनिहाल के पास बंद हो गया है। बनिहाल से रामबन तक कई स्थानों पर भू स्खलन की भी खबरें आई हैं। इसके अलावा, श्रीनगर-लद्दाख राष्ट्रीय राजमार्ग भी जोजिला पास पर भारी बर्फबारी के कारण बंद हो गया है।
पूरे क्षेत्र में बिछी बर्फ की सफेद चादर
मौसम विभाग के मुताबिक, बर्फबारी की वजह से तापमान में गिरावट आई है। राजोरी, डोडा और भलेसा जिलों में भारी बर्फबारी हुई है। अनंत नाग में भी भारी बर्फबारी देखी गई। भारी बर्फबारी से पूरा क्षेत्र सफेद हो गया। पीर पंजाल पर्वत श्रेणी के ऊंचे क्षेत्रों में लंबे समय के बाद बर्फबारी हुई।
बर्फबारी से किसान खुश
श्रीनगर हवाई अड्डे पर भारी बर्फबारी के बाद रनवे से बर्फ हटानी पड़ी।सीमा सड़क संगठन (BRO) लगातार बर्फ हटाने में लगी हुई है। हालांकि, बर्फबारी ने जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में लोगों के जीवन को प्रभावित किया।लेकिन किसानों ने भी ताजे बर्फबारी पर खुशी जताई है।
लाहौल और स्पीति में ऑरेंज अलर्ट जारी
इसके साथ ही, हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति क्षेत्र में भी भारी बर्फबारी हुई। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।
लाहौल और स्पीति जिले में 28 फरवरी 2025 तक ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह सलाह दी गई है कि केवल सुरक्षित मार्गों पर ही यात्रा की जाए।
ये भी पढ़ें Arvind Kejriwal: क्या अरविंद केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा जाएंगे? AAP ने बता दिया आगे का पूरा प्लान












Click it and Unblock the Notifications