Weather: देश के कई राज्यों में आज आंधी-तूफान की आशंका, दिल्ली में भी मौसम रहेगा भीगा-भीगा

नई दिल्ली, 18 सितंबर। देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने आफत पैदा कर दी है। लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है तो वहीं भारत मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज से लेकर अगले 48 घंटों के अंदर देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका है। आईएमडी के मुताबिक यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़, गुजरात, ओडिशा और महाराष्ट्र में भारी बारिश का अंदेशा है तो वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी बादल बरस सकते हैं।

Recommended Video

    Weather Update: UP, Bihar सहित 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट | वनइंडिया हिंदी | *News
     बरसात का ये सिलसिला इस हफ्ते लगातार चालू रहेगा

    बरसात का ये सिलसिला इस हफ्ते लगातार चालू रहेगा

    मौसम विभाग के मुताबिक आज से लेकर 21 सितंबर तक छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड, हिमाचल में आज भी बारिश होने के आसार हैं। विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण इस वक्त राज्यों में भारी बारिश हो रही है। बरसात का ये सिलसिला इस हफ्ते भी चालू रहेगा।

    दिल्ली में आज भी बारिश हो सकती है

    दिल्ली में आज भी बारिश हो सकती है

    आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में आज भी बारिश हो सकती है और दिन भर बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में आज भी अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा लेकिन पूरे दिन मौसम भीगा-भीगा ही रहेगा।

    ओडिशा में Yellow Alert

    मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने के कारण अगले कुछ दिनों में ओडिशा में भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज कटक, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर, गंजम, गजपति, कालाहांडी, केंद्रपाड़ा और कंधमाल जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है तो वहीं भुवनेश्वर में येलो अलर्ट जारी है। मछुआरों को गहरे समुद्र के क्षेत्रों में नहीं जाने के निर्देश दिए गए हैं।

    यहां होगी हल्की से मध्यम बारिश

    यहां होगी हल्की से मध्यम बारिश

    जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के अनुसार आज और कल कई स्थानाों पर भारी बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश, बिहार के उत्तरी हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम ,अंडमान-निकोबार द्वीप समूह ,पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार के शेष हिस्सों, झारखंड, ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है ।

    भारी बारिश के आसार

    भारी बारिश के आसार

    तो वहीं छत्तीसगढ़, कोंकण-गोवा, दक्षिण गुजरात, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, विदर्भ, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप और आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश के आसार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+