Weather Report: दिल्ली, यूपी, एमपी में सूर्य देवता ने दिये दर्शन, लोगों को राहत
नई दिल्ली| दिल्ली में शुक्रवार सुबह सर्द व सुहावनी रही। मौसम विभाग ने दिन में धूप रहने की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।"
आईये जानते हैं दिल्ली के आस-पास के राज्यों के मौसम का हाल...

उप्र में धूप, ठंड व शीतलहर से राहत
लखनऊ| राजधानी लखनऊ सहित सूबे के अन्य जिलों में शुक्रवार को सुबह से ही धूप निकली हुई है, जिससे कोहरे और ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के मुताबिक, दिन में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। धूप निकलने से अधिकतम तापमान में वृद्घि होने की संभावना है।

मप्र में तेज धूप, ठिठुरन बरकरार
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह तेज धूप रही। सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बरकरार है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में शीतलहर के साथ कोहरे का असर बने रहने की आशंका जताई है।

दिल्ली में सर्द सुबह, दिन में रहेगी धूप
नई दिल्ली| दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 86 प्रतिशत आद्र्रता थी।

बिहार में मौसम साफ
पटना। पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन चढ़ने के बाद धूप निकली। मौसम विभाग ने दिन के तापमान में वृद्धि और न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस, गया का 10 डिग्री, भागलपुर का 6.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश
शिमला। शुक्रवार को राजधानी में धूप निकलने की संभावना है जिसके कारण लोगों को राहत मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications