मौसम का हाल: झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत, होने वाली है झमाझम बारिश

बीते 3 दिनों से दिल्ली के लोग गर्मी से झुलस रहे हैं। संभावना है कि जल्द ही उन्हें राहत मिलेगी।

नई दिल्ली। दिल्लीवासियों को तपती गर्मी से जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बीते 3 दिनों से लगातार गर्म मौसम के चलते झुलसी रही दिल्ली में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। यह मंगलवार सुबह से गुरुवार के बीच हो सकता है। जिससे तापमान में कमी आने की संभावना है।

दिल्ली के सफदरगंज में सोमवार को पारा 42.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा था। वहीं रविवार को दिल्ली के ही पालम में 44 डिग्री तापमान पहुंच गया था।

मौसम का हाल: दिल्ली-NCR में आ सकती है राहत भरी आंधी, बारिश की भी संभावना

मौसम विभाग का कहना है मंगलवार सुबह से लेकर गुरुवार तक धूल भरी आंधी आने की संभावना है जिसके चलते दिल्ली एनसीआर में बारिश हो सकती है। संभावना है कि आंधी 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ सकती है। वही 11 मई को बारिश की संभावना जातई गई है।

हालांकि गर्मी पर ज्यादा नहीं होगा काबू

हालांकि संभावना इस बात की भी जताई जा रही है कि तूफान के चलते गर्मी पर बहुत ज्यादा काबू नहीं रहेगा, बल्कि अगेल तीन दिनों में तापमान 40 से 41 डिग्री तक रह सकता है।

वहीं संभावना जताई है कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास हो सकता है।

माना जा रहा है कि अगर इस महीने बारिश ना हुई तो हीट स्ट्रोक के चलते होने वाली मौतों की संख्या बढ़ सकती है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+