Weather Report: दिल्ली एनसीआर में आज हो सकती है बारिश, जानें मौसम का हाल

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में ठंड घटने के साथ ही रह रह कर बदलता मौसम परेशान कर रहा है। इन दिनों पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी का असर मौसम में देखने को मिल रहा है। बारिश के चलते मार्च के मध्य में भी हल्की ठंड दिखाई पड़ रही है। शुक्रवार की सुबह दिल्ली के लोगों के लिए खुशनुमा रही। ऐसे में शहर के न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली के न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है वही अधिकतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। शनिवार की सुबह हल्की सी ठंड के साथ होगी जबकि आसमान में बादल छाए रहेंगे। ऐसे में बारिश भी हो सकती है।

Weather Report: Rain in delhi ncr, know the weather details

सुबह 8.30 बजे आद्रता 82 फीसदी दर्ज की गई। एक दिन पहले गुरुवार को न्यूनतम तापमान औसत से चार डिग्री नीचे 11.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान औसत से पांच डिग्री नीचे 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार एयर क्वालिटी अगले तीन दिनों के लिए मध्यम से अधिक सेटिस्फाइंग रेंज में हो सकती है। पॉल्यूशन लेविल कम हो सकता है।

गौरतलब है कि इस साल दिल्ली में ठंड ने कई रिकॉर्ड तोड़े है। सर्दी के एक रोज ओलों ने भी दिल्ली के लोगों को खूब चौंकाया। ओलों से सड़क सफेद हो जाने का नजारा देख किसी पहाड़ी इलाके का अहसास हो रहा था। लोग गाड़ियों से बाहर निकलकर तस्वीरें खींचने लगे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली एनसीआर में आज हो सकती है बारिश, फिर करवट लेगा मौसम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+