Weather Report: ठंड से त्रस्त उत्तर भारत, आम जीवन अस्त-व्यस्त

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित सूबे के अन्य हिस्से में कोहरा और ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। पिछले 24 घंटों के दौरान लखनऊ सबसे सर्द क्षेत्र रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है। उप्र मौमस विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि रविवार को लखनऊ उप्र का सबसे सर्द इलाका रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो-तीन दिनों तक ठंड का यही दौर जारी रहेगा।

आईये जानते हैं दिल्ली के आस-पास के राज्यों के मौसम का हाल...

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

लखनऊ| उत्तर प्रदेश सरकार ने ठंड बढ़ जाने के कारण माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन आने वाले सभी स्कूलों व कालेजों को 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। लखनऊ का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो-तीन दिनों तक ठंड का यही दौर जारी रहेगा।

भोपाल-मध्य प्रदेश

भोपाल-मध्य प्रदेश

भोपाल| मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में सोमवार को गुनगुनी धूप निकली और मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में कोहरे और शीतलहर का प्रभाव बढ़ने का अनुमान जताया है। राज्य में सोमवार को पिछले दिनों के मुकाबले कोहरे और शीतलहर का असर कम है। आसमान साफ है और धूप से राहत मिल रही है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।

दिल्ली

दिल्ली

नई दिल्ली| दिल्ली में सोमवार की सुबह सर्द रही। वहीं कोहरा छाए रहने के कारण 51 रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं। उत्तर रेलवे के अनुसार, दिल्ली की तरफ आ रही 34 रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं, जबकि दिल्ली से जाने वाली 17 रेलगाड़ियों के समय में बदलाव किया गया है। एक रेलगाड़ी को रद्द कर दिया गया है।

बिहार

बिहार

पटना। पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे रहा वहीं मौसम का औसत तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "सोमवार को घना कोहरा छाया रहेगा और दिन में आंशिक बादल रहेंगे।"

राजस्थान

राजस्थान

राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 18.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+