Pics: दिल्ली में गर्मी लेकिन एमपी में बारिश
भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह आसमान पर हल्के बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना व्यक्त की है।
आईये जानते हैं एमपी के आस-पास के राज्यों के मौसम का हाल...

उप्र में भी बदला मौसम
लखनऊ| उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद बुधवार सुबह आसमान साफ रहा। मौसम में कुछ गर्मी महसूस की जा रही है।

दिल्ली में गर्म रहेगा मौसम
नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह ठंडक महसूस की गई और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिनभर वातावरण गर्म रहने के आसार व्यक्त किए हैं।

बिहार में साफ रहेगा आसमान
पटना| बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को आसमान साफ है और धूप निकली है। इधर, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान आसमान साफ बने रहने तथा अधिकतम तापमान में मामूली वृद्घि की होने की संभावना जताई है।

मप्र में घिरे बादल, बारिश के आसार
भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह आसमान पर हल्के बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना व्यक्त की है।

जम्मू-कश्मीर में बारिश
मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जताया है कि जम्मू एवं कश्मीर के ज्यादातर स्थानों में भी मौसम साफ रहेगा लेकिन शाम तक ठंडी हवाएं चल सकती है।

Click it and Unblock the Notifications