मानसून पड़ा धीमा, बढ़ सकता है बारिश का इंतजार
मानसून पड़ा धीमा, बढ़ सकता है बारिश का इंतजार
नई दिल्ली। मानसून की रफ्तार धीमी हो जाने के चलते मध्य भारत में इसके पहुंचने में देर होगी। इसके चलते लोगों को मानसून का इंतजार अभी कुछ और दिन करना होगा। मौसम विभाग के अनुसार तीन-चार दिन बारिश की उम्मीद नहीं है।

पहले अनुमान लगाया था कि 16 जून तक मध्य प्रदेश में मानसून की आमद हो सकती है, लेकिन अब मानसून की चाल धीमी पड़ गई है। हालांकि मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली है लेकिन अभी किसानों और आमजान को मानसून का इंतजार है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार मानसून अभी महाराष्ट्र के सीमावर्ती और ओडीसा राज्य तक पहुंचा है।
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र नहीं बनने के कारण मानसून आगे नहीं बढ़ पा रहा है। मध्यप्रदेश में सामान्यत: मानसून की दस्तक जून माह के दूसरे से तीसरे सप्ताह में हो जाती है। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून के आगमन के सामान्य समय में लगभग एक सप्ताह तक की देरी हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications