Pics: यूपी-एमपी में निकली धूप लेकिन दिल्ली में बारिश के आसार
भोपाल| राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार सुबह तेज धूप से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है। मप्र में धीरे-धीरे धूप की तल्खी बढ़ने लगी है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार सुबह चटख धूप रही। बीते 24 घंटों के दौरान अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
आईये जानते हैं मध्य प्रदेश के आस-पास के राज्यों के मौसम का हाल...

उप्र में तापमान बढ़ा
लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के हिस्सों में मंगलवार को तेज धूप निकली, जिससे तापमान में बढ़त दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में तापमान और बढ़ेगा।

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार
नई दिल्ली| देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को आंशिक रूप से बदली छाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, शहर के कुछ हिस्सों में शाम में हल्की बारिश होने के आसार हैं। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

बिहार में मौसम साफ
पटना| बिहार में राजधानी पटना सहित अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर हल्के बादल घिरे रहेंगे और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

मौसम में बदलाव
भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम में बदलाव हुआ है और मंगलवार सुबह तेज धूप निकली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।

धूप निकली
शिमला। शिमला समेत राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बढ़िया धूप निकली है जिससे लोगों के चेहरे पर मुस्कान खिली है।












Click it and Unblock the Notifications