Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Weather Report: फरवरी में ही गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, मार्च में क्या होगा?

फरवरी में तेज धूप से लोग परेशान हैं। ये गर्मी गेहूं की फसल को भी प्रभावित कर रही है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों ने सरकार, आम जनता और किसानों की टेंशन बढ़ा दी है। जिससे पता चल रहा कि इस बार मार्च में ही गर्मी रिकॉर्ड तोड़ेगी। इससे लोगों को परेशानी तो होगी ही, साथ ही गेंहू की फसल को भी ज्यादा नुकसान होगा। ये गर्मी अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचाएगी।

गर्मी तय वक्त से पहले

गर्मी तय वक्त से पहले

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आईएमडी के ग्रिडिड डेटासेट से पता चलता है कि देश के कुछ राज्यों में गर्मियां तय वक्त से पहले शुरू हो गई हैं। फरवरी में गर्म मौसम से साफ है कि मार्च में ज्यादा गर्मी पड़ेगी। अधिकतम तापमान पहले से ही 7 राज्यों में मध्य मार्च के स्तर पर है।

पंजाब भी प्रभावित

पंजाब भी प्रभावित

रिपोर्ट के मुताबिक सात राज्यों में पंजाब भी शामिल है, जो देश में गेहूं का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। पिछले हफ्ते में कम से कम एक दिन औसत अधिकतम तापमान मार्च के मध्य में सामान्य रूप से देखे गए स्तर पर पहुंच गया। अगर टॉप 10 राज्यों की बात करें तो उसमें उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश भी शामिल हैं, जो गेंहू के सबसे बड़े उत्पादक राज्यों में से एक हैं। इस शुरुआती गर्मी का कारण इस साल सर्दियों की बारिश की कमी है।

बारिश की कोई उम्मीद नहीं

बारिश की कोई उम्मीद नहीं

16 फरवरी को जारी आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो हफ्तों में भी देश के अधिकांश हिस्सों के लिए कोई राहत नहीं है। अगर ये रुझान नहीं बदलते हैं, तो इस वर्ष की सर्दियों की फसल विशेष रूप से गेहूं पर इनका बुरा प्रभाव पड़ेगा।

ये रहे आंकड़े

ये रहे आंकड़े

IMD के मुताबिक भारत में 16 फरवरी को खत्म हफ्ते में औसत अधिकतम तापमान 27.52 डिग्री सेल्सियस था। ये हफ्ते के लिए 1981-2010 के औसत से 0.39 डिग्री ज्यादा है, जिसे 'सामान्य' माना जाता है। पिछले साल इस हफ्ते में औसत अधिकतम 25.4 डिग्री सेल्सियस था। पिछले साल की तुलना में ही काफी ज्यादा तापमान बढ़ा है। वहीं देश के कुछ हिस्सों में गर्मियों की शुरुआत दूसरों की तुलना में तेजी से हो रही है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में इस वर्ष 16 फरवरी को खत्म हफ्ता 1951 के बाद सबसे गर्म, दूसरा सबसे गर्म और तीसरा सबसे गर्म था। राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, ओडिशा और मिजोरम में, ये 10 सबसे गर्म स्थानों में से एक था। पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और तमिलनाडु में भी गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+