Weather Report: कम नहीं हो रही दिल्ली की सर्दी तो बिहार में बरसे बदरा

नई दिल्ली| दिल्ली में गुरुवार सुबह मौसम सर्द रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर रेलवे के अनुसार, सुबह 8.30 बजे दृश्यता 700 मीटर थी, जिससे राजधानी की तरफ आने वाली 30 रेलगाड़ियां प्रभावित हुईं, जबकि दो को रद्द कर दिया गया।दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

आईये जानते हैं दिल्ली के आस-पास के राज्यों के मौसम का हाल...

उप्र में बादल छाए, ठंड बढ़ी

उप्र में बादल छाए, ठंड बढ़ी

लखनऊ| राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य जिलों में सुबह से ही आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं और सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड में वृद्धि हुई है। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का यही रुख बरकरार रहने की उम्मीद है।

एमपी में भी हो सकती है बारिश

एमपी में भी हो सकती है बारिश

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल सहित इसके कई हिस्सों में बुधवार सुबह बदली छाई रही। सर्द हवाएं चल रही हैं। अगले 24 घंटों में गरज के साथ हल्की फुहारें पड़ने व कोहरा छाने की संभावना है।

दिल्ली

दिल्ली

नई दिल्ली| भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया, "राजधानी में सुबह हल्का कोहरा था, लेकिन दिन चढ़ने के साथ यह साफ हो जाएगा, धूप खिली रहेगी। शाम के वक्त हालांकि हल्के बादल घिर आएंगे।"दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

बिहार में बूंदाबांदी

बिहार में बूंदाबांदी

पटना। बिहार में राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह गरज के साथ हल्की बारिश हुई तथा तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाने तथा कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी निदेशक आर.के. गिरी ने बताया, "अगले 24 घंटे तक राज्य में बादल छाए रहेंगे। एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होगी। शुक्रवार से न्यूनतम तामपान में आंशिक कमी आएगी।"

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मनमोहक पर्यटन स्थल मनाली और शिमला के ऊपरी हिस्सों जैसे कुफरी, नरकंडा, जुब्बल और कोटखाई में मंगलवार को हिमपात हुआ था जिसका असर गुरूवार को भी दिख रहा है। मौसम विभाग ने कहा कि बड़े पैमाने पर हिमपात और बारिश के साथ-साथ राज्य में ज्यादातर स्थानों पर तापमान हिमांक से नीचे रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+