Weather Report: दिल्ली में धूप तो एमपी-बिहार में बारिश के आसार

नई दिल्ली| दिल्ली में मंगलवार सुबह सुहावनी रही। न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से कुछ अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने दिन में धूप खिलने की संभावना जताई है। उत्तरी रेलवे ने एक बयान में कहा कि सुबह में दृश्यता 400 मीटर थी। दृश्यता कम होने की वजह से दिल्ली आ रहीं आठ रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं, जबकि दो रेलगाड़ियों की रवानगी के समय में फेरबदल किया गया है।

आईये जानते हैं दिल्ली के आस-पास के राज्यों के मौसम का हाल...

उप्र : उप्र में धूप, ठंड से राहत

उप्र : उप्र में धूप, ठंड से राहत

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ अन्य क्षेत्रों में गमंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री तथा भागलपुर का 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां भी हल्की बारिश के आसार हैं।

एमपी में हो सकती है बारिश

एमपी में हो सकती है बारिश

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश की वजह से मंगलवार सुबह सर्द रही। कोहरे का असर बरकरार है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान घना कोहरा छाने के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। राज्य में मंगलवार को तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आया। सोमवार को हुई बारिश की वजह से राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज थोड़ा बदला है। हवाएं सर्द बनी हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान कोहरे का असर बने रहने के साथ बारिश होने के आसार हैं। चंबल, ग्वालियर संभाग के साथ टीकमगढ़, सागर व खजुराहो में ठंड बढ़ सकती है।

दिल्ली

दिल्ली

नई दिल्ली| भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिल्ली में दिन में आसमान में धूप खिलेगी। शाम में हल्का कोहरा छाने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 95 प्रतिशत आद्र्रता थी।

बिहार में हो सकती है बारिश

बिहार में हो सकती है बारिश

पटना। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को आसमान पर हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक हल्के बादल छाए रहने तथा कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में आज मौसम साफ रहेगा लेकिन सर्द हवाओं से लोगों को दिक्कत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+