Weather: सुबह-सुबह दिल्ली में बरसे बादल, मौसम हुआ सुहाना, कई राज्यों में भारी बारिश के आसार
नई दिल्ली, 01 सितंबर। महीने के पहले दिन की शुरुआत दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के साथ हुई है, जिससे मौसम काफी सुहाना हो गया है। आज सुबह जमकर दिल्ली-एनसीआर में बादल बरसे हैं, जिसके कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। बता दें कि दिल्ली में कल से ही बारिश हो रही रही है। मौसम विभाग ने पहले से ही यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है।आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक यहां अगले दो घंटों के अंदर काफी तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा।
Recommended Video

दिल्ली में बारिश
गौरतलब है कि कल भी दिल्ली में बारिश हुई थी, बारिश के कारण दिल्ली में कई जगह जाम लग गया था तो वहीं मुंबई में कई इलाकों में पानी भर गया था, जिससे लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। केवल दिल्ली में ही नहीं बारिश ने मुंबई में भी आफत पैदा कर दी है। मायनागरी में भी कल से बादल बरस रहे हैं। पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

अगले दो घंटों के दौरान यहां होगी वर्षा
आईएमडी का कहना है कि अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली, एनसीआर- गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, तोशाम, भिवानी, झज्जर, नारनौल, महेंद्रगढ़, कोसली ... के अलग-अलग इलाकों में अगले भारी बारिश के आसार हैं इसलिए अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है।

ऑरेंज अलर्ट जारी
तो वहीं केरल के कई जिलों में आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी हैं, तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु, में भी जमकर मेघ बरसने के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून इस वक्त अपने अंतिम जोन में प्रवेश कर चुका है और इस वजह से अब देश के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है।

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी
स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड,छत्तीसगढ़, पंजाब,हरियाणा , जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, यूपी, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, में मेघ बरसने के आसार है।












Click it and Unblock the Notifications