Weather: दिल्ली-एनसीआर में बरसे बादल, आंधी-तूफान की आशंका, यूपी में Red Alert
नई दिल्ली, 30 जून। गर्मी से प्रताड़ित दिल्लीवासियों को आज बारिश से राहत मिली है। गुरुवार सुबह राजधानी के कई इलाकों में बारिश हुई है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। उसका अनुमान है कि दिल्ली में आज मानसून की एंट्री हो सकती है, फिलहाल सुबह हुई बारिश से लोगों के चेहरे खिल गए हैं, हालांकि बारिश की वजह से लोगों को ऑफिस जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Recommended Video

पूर्वी यूपी में रेड अलर्ट जारी
आज से दिल्ली के तापमान में कम से कम 5 से 6 डिग्री की गिरावट आ सकती है। तो वहीं केवल दिल्ली में ही नहीं बल्कि आस-पास के राज्यों में आज से मौसम में बदलाव होने की आशंका है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी और हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट और पूर्वी यूपी में रेड अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली और हरियाणा में भी Orange Alert जारी
दिल्ली और हरियाणा में भी Orange Alert जारी हुआ है। मौसम विभाग ने अगले दस दिनों तक दिल्ली में भारी बारिश का अनुमान जताया है और कहा है कि अब दिल्ली की गर्मी काफी कम हो जाएगी।

हल्की से मध्यम बारिश
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि आज से लेकर अगले 24 घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों, गुजरात के कुछ हिस्सों, आंतरिक महाराष्ट्र, दक्षिण में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश संभव
तो वहीं मध्य प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़, ओडिशा, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, उत्तराखंड बिहार के कुछ हिस्सों, ओडिशा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावाना बनी हुई है , जबकि तमिलनाडु, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश संभव है।
-
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications