तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी, हिमाचल में बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी की ओर से उठी पूर्वी लहरों की वजह से दक्षिण भारत में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बिगड़ा है, जिसकी वजह से तमिलनाडु, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश में आने वाले अगले दो दिनों तक बारिश जारी रहेगी और केरल और कर्नाटक में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश के आसार है , मौसम विभाग ने अपील की है कि मछुआरे फिलहाल समुद्र की ओर ना जाएं। इस बारिश का असर देश के दूसरे हिस्सों पर भी पड़ेगा जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आएगी।

तापमान में होगी गिरावट, बढ़ेगी ठंड

तापमान में होगी गिरावट, बढ़ेगी ठंड

वैसे भी कल जम्मू कश्मीर में काफी बारिश और बर्फबारी हुर्इ। जिसका असर उत्तर भारत पर पड़ा है, बारिश की वजह से तापमान गिरा है और ठिठुरन और ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा।

हिमाचल प्रदेश में 4 दिन खराब रह सकता है मौसम

हिमाचल प्रदेश में 4 दिन खराब रह सकता है मौसम

मौसम विभाग ने कहा है कि अगर ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी होगी तो इसका असर नीचे के इलाकों में भी देखने को मिलेगा। हिमाचल प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों तक मौसम खराब होने की आशंका है जिसका असर दिल्ली के मौसम पर पड़ेगा।

6 दिसंबर से 9 दिसंबर तक हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम

6 दिसंबर से 9 दिसंबर तक हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग शिमला ने 6 दिसंबर से 9 दिसंबर तक हिमाचल में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना जताई है, इसके अलावा प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है, हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा, वैसे भी हिमाचल में इस वक्त तापमान 9 डिग्री से कम चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+