Weather: दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश की आशंका, कश्मीर में बर्फबारी से भूस्खलन

नई दिल्ली, 24 जून। पूरे उत्तर भारत में मौसम में तब्दीली जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज से एक बार फिर से दिल्ली का तापमान बढ़ेगा और गर्मी बढ़ने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आस-पास रह सकता है। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में मानसून की एंट्री 27 जून तक हो सकती है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi में बदलेगा मौसम, इन राज्यों में हो सकती है जोरदार बारिश | वनइंडिया हिंदी *News
    अच्छी-खासी बारिश होने की आशंका

    अच्छी-खासी बारिश होने की आशंका

    केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि आस-पास के राज्यों में भी मौसम का यही हाल रहने वाला है । मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, एमपी, यूपी, बिहार और झारखंड में भी अच्छी-खासी बारिश होने की आशंका को व्यक्त किया है।

    महाराष्ट्र में मानसून अपने पूरे शबाब पर है,

    महाराष्ट्र में मानसून अपने पूरे शबाब पर है,

    जबकि महाराष्ट्र में मानसून अपने पूरे शबाब पर है, आज मुंबई , राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़, यूपी, बिहार पंजाब और हरियाणा में आज जोरदार बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है तो वहीं कश्मीर में पिछले दो-तीन दिनों से हुई बर्फबारी और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे समेत कई सड़क मार्ग बाधित हैंं।

    कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव

    कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव

    जबकि मौसम की जानकारी देने वाली स्काईमेट एजेंसी ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

    राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बारिश हो सकती है

    राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बारिश हो सकती है

    पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, आंतरिक ओडिशा, केरल, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, तेलंगाना और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिण और पूर्वी गुजरात, दक्षिण पश्चिम और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और पश्चिमी हिमालय के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। तो वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम और मध्य उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बारिश हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+